पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का हरिद्वार में स्वागत, जमकर की आतिशबाजी




नवीन चौहान.
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का शनिवार को हरिद्वार पहुंचने पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक है। इसकी जितनी सराहना की जाए कम है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत गढ़वाल का दौरा कर देहरादून लौट रहे थे। जब वह हरिद्वार चंडीघाट पर पहुंचे तो यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और उनके गले में फूल माला डालकर स्वागत किया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ईमानदारी पर मुहर लगाई है। चार साल तक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त कार्य किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने का कार्य किया। कहा कि कुछ षडयंत्र​कारियों ने उसके खिलाफ साजिश रचकर उन पर केस किया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए षडयंत्रकारियों को कड़ा जवाब दिया।

गढ़वाल मंडल का दौरा कर वापस देहरादून जा रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का हरिद्वार के चंडी घाट पर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।

इसके अलावा शांतिकुंज में पूर्व राज्य मंत्री नेपाल सिंह कश्यप के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत किया गया। यहां भी कार्यकर्ताओं ने उनका गरमजोशी के साथ स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग,मोहित कौशिक, विक्रम सिंह नाचीज, नेपाल सिंह कश्यप, शिवम कश्यप, चंदन सैनी, अमित शर्मा, अंकित, मनोज ठाकुर, विशाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *