संजीव शर्मा.
बागपत जनपद में मामूली विवाद को लेकर पूर्व फौजी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
हत्या की यह घटना कोतवाली बड़ौत इलाके के बडोली गांव में हुई। देर रात गांव के पूर्व फौजी महक सिंह का अपने ही गांव के एक पक्ष राजकुमार से नाले को लेकर हुए विवाद में कहासुनी हो गई। इसी दौरान राजकुमार पक्ष के लोगों ने पूर्व फौजी के बेटे अनुज को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव में हुूई इस घटना से सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी







