यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के चलते निधन




नवीन चौहान.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में निधन हो गया। वो 89 वर्ष के थे। कल्याण सिंह बीती चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों का कहना है कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है।

कल्याण सिंह के निधन से शोक की लहर छा गई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा- ‘कल्याण सिंह जी के निधन से मैं दुखी हूं। वे राजनेता, ज़मीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात हुई और संवेदना व्यक्त की। 

राजनाथ​ सिंह ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि मैंने अपना बड़ा भाई खो दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल्याण सिंह दो महीने से अस्वस्थ थे। उन्होंने आज रात सवा नौ बजे आखिरी सांस ली। हम सभी दुखी है। मैं दिवंगत आत्मा के लिए शांति की कामना करता हूं। प्रदेश में तीन दिन का शोक है।

योगी आदित्यनाथ उनकी तबियत खराब होने पर उनका हाल जाने के लिए आज ही अस्प्ताल भी गए थे। उनकी तबियत बिगड़ती देख उन्होंने अपना गोरखपुर का दौरा भी रद कर दिया था।

पूर्व सीएम की तबियत अधिक खराब होने के कारण उन्हें क्रिटिकल आईसीयू में रखा गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य को लेकर दिन में बात की थी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *