भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जीत लिया हरिद्वार की जनता का दिल




नवीन चौहान.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया बल्कि हरिद्वार की जनता का दिल भी जीत लिया। बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दलितों के दिलों में भी जगह बना ली। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका सीधा लाभ मिलने की बात कही जा रही है।
जेपी नडडा ने शनिवार को एक और जहां सैनिकों को सम्मा​न किया वहीं दूसरी और संतों का सम्मान किया। यानि संत और सैनिकों के बीच जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह संदेश दिया कि भाजपा सभी के साथ है। वह अपने देश की जनता के साथ उसके सुख दुख में खड़ी है। सैनिकों के साथ संवाद में उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं उसके करके दिखाते हैं। वह दीपावली देश के सैनिकों के साथ बॉडर्र पर जाकर मनाते हैं। सैनिकों के कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी।
इसके अलावा सैनिकों के बीच जाकर आम आदमी पार्टी को भी संदेश दे दिया कि वह उत्तराखंड में पार्टी के वोट बैंक में सेंध नहीं लगा सकती। दरअसल आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में अगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना सीएम प्रत्याशी एक रिटायर्ड कर्नल को ही घोषित किया है। माना जा रहा है कि ऐसा कर पार्टी उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के वोट बैंक में अपनी सेंध लगाएगा। लेकिन जिस तरह से आज भाजपा ने अपने कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का सम्मान किया उससे यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि भाजपा हमेशा सैनिक और उनके परिवार के साथ हैं।
इसी तरह संतों के सम्मान के माध्यम से यह संदेश दिया कि संतों का मान सम्मान केवल भाजपा ही दे सकती है। दूसरी पार्टियां केवल अपने वोट बैंक के लिए झूठा वादा करती हैं। राम मंदिर के निर्माण से पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि संतों की मंशा के अनुरूप ही राम मंदिर का भव्य निर्माण कराया जा रहा है। यानि पार्टी अध्यक्ष ने यह संदेश देने का प्रयास किया संतों के मान सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे।
पार्टी अध्यक्ष जेपी नडडा ने बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यह भी संदेश दिया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो दलितों को उनका सम्मान दिला सकती है। दूसरे दल केवल अपने वोट बैंक के लिए दलितों का इस्तेमाल करते हैं। जेपी नडडा ने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर न केवल जनता का दिल जीता बल्कि दलितों के दिलों में भी जगह बना ली। जानकारों का मानना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका लाभ भाजपा को मिलेगा। यह पहली बार है कि जब भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिद्वार में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचा। संदेश साफ है कि पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी स्तर पर कमी छोड़ना नहीं चाहती। पार्टी हर वर्ग का वोट चाहती है, इसीलिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की मुहिम पर जोर दिया जा रहा है। जिस तरह से माल्यार्पण के दौरान वहां लोगों की भीड़ उमड़ी उससे साफ जाहिर है कि जनता के दिलों को जेपी नडडा छू गए हैं। हालांकि यह आने वाला वक्त ही बताएगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *