स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नन्दलाल धींगड़ा पंचतत्व में विलीन




नवीन चौहान.
हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नन्दलाल धींगड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा उनका योगदान चिरस्मरणीय रहेगा।

जिलाधिकारी ने शोक संतप्त परिजनों को इस दारूण दुःख को सहन करने की शक्ति व धैर्य प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नन्द लाल धींगड़ा का आज हरिद्वार में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके परिवार में तीन सुपुत्र, दो सुपुत्रियां, पुत्र वधू, पौत्र आदि हैं। उनकी सुपुत्री सुश्री शशि शर्मा वरिष्ठ पत्रकार हैं।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नन्द लाल धींगड़ा को आज कनखल श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम विदाई दी गयी।

उनको अन्तिम विदाई व श्रद्धांजलि देने वालों में एस0डी0एम0 पूरण सिंह राणा, सीओ सिटी चन्द्र शेखर सुयाल, प्रेस क्लब के महासचिव राजकुमार, स्वतंत्रता सेनानी भारत भूषण, रघुवंशी, रमेश, तरूण वेरी, मुकेश त्यागी, राजेश शर्मा, विकास कम्बोज, जितेन्द्र रघुवंशी, सुभाष घई, पत्रकार, गणमान्य व्यक्ति आदि थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *