नवीन चौहान.
छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला ने तीन लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि गुरुवार को तीन लोग उसके घर में घुसे और उसके हाथ-पैर बांधकर सभी ने रेप किया।
महिला का ये भी आरोप है कि उसके साथ रेप की विडियो भी बनाई गई। महिला का दावा है कि उसे एक हफ्ते में मकान खाली करने की धमकी दी गई है।
सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़िता के घर के बाहर ताला लगा मिला। पुलिस ताला तोड़कर अंदर पहुंची तो महिला न्यूड हालत में मिली।
पीड़िता ने इस वारदात के पीछे अपने पति का ही हाथ होने की आशंका जताई है। यह पूरा मामला दिल्ली के बुराड़ी थाना का हैं
पुलिस ने गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बतादें पीड़िता ने इसी साल 29 अक्टूबर को दानिश राणा उर्फ दिनेश पर ब्लैकमेल कर रेप करने और अपना धर्म छिपाकर उससे शादी करने का आरोप लगाया था।
बुराड़ी थाने में इस संबंध में भी एक केस दर्ज है। अब दोबारा महिला ने पति के इशारे पर ही गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।