जैमिनी सर्कस में आप भी लीजिये आनंद, देखें वीडियो




नवीन चौहान, 

हरिद्वार। जैमिनी सर्कस एक बार फिर हरिद्वारवासियों की सेवा में हाजिर हुआ है। सर्कस का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सर्कस बच्चों और बड़ों के लिये स्वस्थ मंनोरजन है। सर्कस के कलाकार अपनी प्रतिभा से जनता का मंनोरजन कर रही है।

गुरूवार की शाम को ऋषिकुल मैदान में जैमिनी सर्कस का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह ने फीताकाट कर किया। इस अवसर पर सर्कस के पहला शो का आयोजन किया गया। जो कि दर्शकों के लिये निशुल्क रखा गया। सर्कस में मैनेजर सलीम खान ने बताया कि ऋषिकुल मैदान में सर्कस के तीन शो का प्रतिदिन आयोजन होगा। पहला शो एक बजे दूसरा 4 बजे और तीसरा शो शाम 7 बजे शुरू होगा। करीब ढाई घंटे के शो में भरपूर मंनोरजन होगा। सर्कस के कलाकार अपनी जान जोखिम में डालकर दर्शकों के लिये करतब दिखायेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *