युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस की तफ्तीश शुरू





योगेश शर्मा
एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना थाना वसंत विहार देहरादून की है।
पुलिस के तेलपुर हरबंसवाला में एक लड़की ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। जिस पर तत्काल वरिष्ठ उप निरीक्षक एवं महिला उप निरीक्षक तथा चीता फोर्स को मौके पर भेजा गया। मौके पर मृतका शिवानी पुत्री जोसेफ निवासी हरबंसवाला तेलपुर उम्र 23 वर्ष जो मृत अवस्था में थी। आसपास के लोगों से पूछा गया तो पता चला कि मृतका के पिता जोसेफ प्रातः 9:00 बजे अपने काम पर चले गए थे। दो भाई हैं जो 2 दिन से घर पर नहीं है। लड़की सुबह से घर पर अकेली थी। जब दरवाजा नहीं खोल रही थी तो पिता एवं आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो लड़की चुन्नी से फांसी लगाई थी। पिता ने चुन्नी को काटकर लड़की को नीचे उतारा गया। लड़की का शरीर ठंडा हो चुका था। मृतका के शव को 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच करने में जुटी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *