महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वें जन्मोत्सव-स्मरणोत्सव पर टंकारा में भव्य कार्यक्रम




योगेश शर्मा.
महर्षि दयानन्द सरस्वती के 200वें जन्मोत्सव और स्मरणोत्सव पर गुजरात के टंकारा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 2024 से दिनांक 12 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्या अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी।

टंकारा आर्य समाज के संस्थापक, महान समाज सुधारक महर्षि दयानन्द जी की जन्मस्थली है। यह भव्य कार्यक्रम टंकारा, मोरबी (गुजरात) में आर्य समाज के प्रधान पद्मश्री पूनम सूरी जी की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि भारत की प्रथम महिला (राष्ट्रपति) द्रौपदी मुर्मु हैं। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार पुरूषोत्तम रूपाला जी, राज्यपाल गुजरात सरकार आचार्य देवव्रत जी, मुख्यमंत्री गुजरात सरकार भूपेन्द्र भाई पटेल जी और आचार्य रामदेव जी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सभी उपस्थितजन को लाभांवित करेंगे।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का भी प्रातिभासिक व्याख्यान होगा। इस भव्य आयोजन में महर्षि दयानन्द जी पर आधारित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी डीएवी विद्यालयों से प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार से भी प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *