हरिद्वार में होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

Pushkar Singh Dhami


नवीन चौहान
प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री पु​ष्कर सिंह धामी बुधवार को हरिद्वार में होंगे। उनके हरिद्वार आगमन को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की तैयारी की है। हरिद्वार शहर में कई स्थानों पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा।
भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि बुधवार 7 जुलाई को उत्तराखंड प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंच रहे हैं। तीन बजे उनका स्वागत हरिद्वार जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सप्तऋषि चुंगी पर किया जाएगा।
उसके बाद उनका स्वागत हरिद्वार के कार्यकर्ताओं द्वारा दूधाधारी चौक पर भी किया जाएगा। यहां से वह जिला भाजपा कार्यालय जगजीतपुर पहुंचेंगे, जहां जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में उनका स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। उसके बाद वे सभी प्रमुख अखाड़ों में जाकर के संतों और महामंडलेश्वरों से भी आशीर्वाद लेंगे।
विकास तिवारी ने बताया कि उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी रहेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *