नवीन चौहान.
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दृष्टिगत “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी स्वयं अपनी टीम के साथ हाथ में तिरंगा लेकर निकले। इस दौरान देशभक्ति के गगनचूंबी नारों से इलाका गूंजायमान रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा तिरंगा रैली का गांधी पार्क से झंडा दिखाकर शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से मेन मार्केट रुद्रपुर से भगत सिंह चौक होते हुए वापस गांधी पार्क में तिरंगा यात्रा का संपन्न हुई।

तिरंगा झंडा रैली में पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारी व विभिन्न स्कूलों के बच्चे द्वारा प्रतिभाग किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तिरंगा रैली में प्रतिभाग करने वाले स्कूल के बच्चों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच
- सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत
- मेरठ: डीएम कार्यालय पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना समाप्त
- फायरिंग का वांछित आरोपी जुनैद मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा बरामद


