गुजरात चुनाव प्रचार के तरीके से निकाय चुनाव की रणनीति, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। गुजरात चुनाव प्रचार के तरीके पर भाजपा हरिद्वार में आगामी निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार कर रही है। इसी तर्ज पर भाजपा चुनाव में जीत हासिल करेगी। इस रणनीति का खुलासा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों व पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने नगर निकाय चुनाव व आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह से कार्य करते हुए पार्टी को विजयी बनाने के लिए कहा। 25289265_1490724277714793_5080976582693728644_n
हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार कर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डा. निशंक ने हरिद्वार स्थित डामकोठी पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए बैठक ली। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा संगठन बूथ लेबल से भी नीचे मतदाता सूची के पेज लेबल तक कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी कर रखी है। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बूथ संयोजक की तर्ज पर गुजरात में पन्ना प्रमुख (पृष्ठ प्रमुख) तैयार किए गए हैं। जिन्हें मतदाता सूची के अपने पन्ने पर पूरी जानकारी होती है। इन्हीं मतदाताओं से वह अपने कार्यकर्ताओं का चयन कर कार्यकारिणी बनाते हैं। जिनका कार्य अपने समर्थक मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाना होता है। गुजरात के इस मॉडल को हमें उत्तराखण्ड में लाना है। जिसके लिए हरिद्वार को मॉडल जिला मानते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है। उन्होंने नई जिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवगठित कार्यकारिणी युवा कार्यकारिणी है। जिसके ऊपर आगामी निकाय चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को रिकार्ड मतों से विजयी बनाना है। बैठक में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ग्रामीण विधायक स्वमी यतीश्वरानंद, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने भी सम्बोधित किया। बैठक में नई कार्यकारिणी के जिला महामंत्री अमन त्यागी, विकास तिवारी, उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, रोहित साहू, संदीप गोयल, अनामिका, राजीव भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर गोयल, पूर्व राज्यमंत्री पंकज सहगल, मण्डल अध्यक्ष अनिरूद्ध भाटी, कामिनी सड़ाना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता चमोली, कमला जोशी, जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संत राम, ओबीसी मोर्चा के आदित्य नागर, अल्पसंख्यक मोर्चा के राव जमीर, किसान मोर्चा के सूर्यवीर सिंह मलिक आदि उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *