नवीन चौहान.
लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव का बिगुल बज चुका है। लोकसभा चुनाव में अपनी जीत हासिल करने के लिए सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। जिन स्थानों पर पहले चरण में चुनाव होना है वहां प्रचार भी धीरे धीरे तेजी पकड़ रहा है।
ऐसे में सभी प्रत्याशी अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वोटरों तक पहुंचने का प्रयास कर अपने लिए वोट मांग रहे हैं। इस बार निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के मतदाताओं की जो सूची जारी की है उसमें लोकसभा 2019 के मुकाबले इस बार यानि लोकसभा 2024 में ट्रांसजेंडर वोटरों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2019 के चुनाव के दौरान प्रदेश में कुल ट्रांसजेंडर वोट 259 थी जो इस बार 2024 में 297 है।
यहां बात करें सबसे अधिक संख्या की तो जनपद हरिद्वार में ट्रांसजेंडर वोटों की संख्या पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। हरिद्वार में 142 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। दूसरे नंबर पर देहरादून हैं यहां ट्रांसजेंडर वोटरों की संख्या 76 है। तीसरे नंबर पर उधमसिंह नगर हैं यहां 39 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। नैनीताल में 16, पौड़ी गढ़वाल में 9, अलमोडा और टिहरी गढ़वाल में 5—5 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। उत्तरकाशी और चमोली में दो—दो ट्रांसजेंडर वोटर हैं। पिथौरागढ़ में एक वोट ट्रांसजेंडर की है। तीन जनपद रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और चंपावत में एक भी ट्रासंजेंडर वोट नहीं है।