न्यूज 127.
वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी सुमित चौधरी ने तोड़ा 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर जीत हासिल की। सुमित ने इसे जनता की जीत बताया।
जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
हरिद्वार के भल्ला कालेज में बनाए गए हरिद्वार नगर निगम के मतगणना केंद्र में मतगणना का काम चल रही है। मतगणना के लिए सुबह सभी मतपेटियों को सुरक्षा और कैमरों की निगरानी के बीच स्ट्रांग रूम से निकालकर मतगणना टेबल तक लाया गया।इस दौरान विभिन्न पार्टी प्रत्याशी और और उनके अभिकर्ता भी मौजूद रहे।
चुनाव नतीजे:—
वार्ड 3 से भाजपा के सूर्यकांत शर्मा ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 8 से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता ने जीत हासिल की।
वार्ड 9 से कांग्रेस के सोहित सेठी ने जीत हासिल की है।
वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस के महावीर वशिष्ठ ने जीत हासिल की है।
वार्ड 1 से भाजपा के आकाश भाटी ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 2 से भाजपा की ही सुनीता देवी ने जीत दर्ज की है।




