हरिद्वार में महिलाओं का एक ऐसा अस्पताल जहां पुरुषों की नो एंट्री




नवीन चौहान
हरिद्वार। डीएम रविशंकर की पहल पर शहर में एक ऐसा अस्पताल तैयार किया गया है जिसमें केवल महिलाओं का इलाज होगा। इस
अस्पताल की खासियत ये है कि इसमें इलाज करने वाली सभी डाक्टर महिलाएं हैं और पैरा मेडिकल स्टाफ भी महिलाएं ही हैं। अस्पताल की सुरक्षा में भी महिला पुलिस कर्मियों को ही डयूटी पर लगाया गया है। ​फिलहाल इस अस्पताल में कोविड-19 पॉजिटिव मिलने वाली महिला मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन इलाज के लिए लगातार व्यवस्थाएं बनाने में जुटा है। जिले में जहां नए नए कोविड सेंटर खोले जा रहे हैं वहीं अब एक ऐसा कोविड सेंटर खोला गया है जहां केवल कोरोना संक्रमित महिलाओं को ही भर्ती कर उनका इलाज किया जाएगा। अभी तक महिला और पुरूष मरीजों को एक साथ एक ही अस्पताल में भर्ती किया जा रहा था। लेकिन अब जिलाधिकारी सी रविशंकर ने महिलाओं को भर्ती करने के लिए अलग से कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था कराई है। सेंटर का नाम पिंक कोविड केयर सेंटर रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह पिंक कोविड सेंटर दिल्ली हाईवे पर जहान्वी डेल होटल में बनाया गया है। अब कोरोना से पीड़ित महिलाओं को अलग से बनाए गए सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। शुक्रवार को डीओ पीआरडी नोडल अधिकारी सुरक्षा
वरद जोशी ने इस कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। डीएम सी रविशंकर ने महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक सीसीसी की व्यवस्था की है. फिलहाल 10 महिला मरीज स्वास्थ्य लाभ ले रही है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *