नवीन चौहान,
हरिद्वार। बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुनील शर्मा के कातिलों तक हरिद्वार पुलिस पहुंच गई है। यूपी के अमरोहा निवासी ने रावली महदूद निवासी एक व्यक्ति के इशारे पर सुनील की हत्या की थी। रावली महदूद निवासी व्यक्ति सुनील शर्मा से रंजिश रखता था। रंजिश किस बात को लेकर थी इस बात का खुलासा पुलिस जल्द ही करेंगी।
सिडकुल के इंद्रलोक कालोनी निवासी सुनील शर्मा का खून से लथपथ शव सामुदायिक केंद्र के एक कमरे में मिला था। सुनील की हत्या जूते के फीते से गला घोंटकर की गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कातिलों तक पहुंचने का प्रयास करने लगी। पुलिस को सीसीटीवी से क्लू हाथ लगा। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली। पुलिस टीम यूपी के अमरोहा रवाना हो गई। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि मामूली बात को लेकर रंजिश में सुनील की हत्या की गई। पुलिस जल्द ही केस का खुलासा करेंगी।