शिवालिकनगर में भाजपा के राजीव शर्मा ने निर्दलीय उपेन्द्र को हराया, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। नव निर्मित शिवालिकनगर नगर पालिका में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को सफलता हासिल हुई है। भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजीव शर्मा ने निर्दलीय उपेन्द्र शर्मा को शिकस्त दी। मतगणना के बाद से ही दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला जारी था। हालांकि लम्बे समय तक राजीव शर्मा उपेन्द्र से पीछे रहे, किन्तु अंतिम समय में राजीव शर्मा ने जीत दर्ज कर सीट भाजपा की झोली में डाल दी। भाजपा के राजीव शर्मा ने करीब 1300 सौ वोटों से उपेन्द्र शर्मा को शिकस्त दी। राजीव शर्मा की जीत की घोषणा होते ही भाजपाई खुशी से झूम उठे। वहीं राजीव शर्मा की जीत ने जहां भाजपा को राहत दी वहीं मदन कौशिक के लिए भी यह सीट अहम् थी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *