नवीन चौहान
हरिद्वार के समस्त व्यापारियों ने आईजी संजय गुंज्याल की बैठक का बहिष्कार कर दिया. कुम्भ पर्व में मेला प्रशासन की ओर से की गई तमाम व्यवस्थाओं से हरिद्वार के व्यापारी बेहद नाराज दिख रहे हैं.
व्यापारियों को मनाने के लिए मेला आईजी संजय गुंज्याल ने एक बैठक बुलाई. जिसमें व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया. लेकिन आक्रोशित व्यापारियों ने बैठक में जाने से साफ इनकार कर दिया. जिसके बाद से एक होटल में हरिद्वार के व्यापारियों की बैठक आयोजित की जा रही है. व्यापारियों का एक वर्ग आईजी संजय गुंज्याल की बैठक में जाकर अपना पक्ष रखने का मन बना रहा है. जबकि दूसरे पक्ष ने जाने से साफ इनकार कर दिया है. कुंभ पर्व में व्यापारियों की इस अनदेखी से एक अलग परंपरा की शुरुआत हुई है. मेला प्रशासन की तमाम व्यवस्थाओं से हरिद्वार का कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया. सभी होटल खाली रह गए. व्यापारियों को तमाम परेशानियों से दो-चार होना पड़ा.

- चलती कार में लगी आग, चालक से सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
- रिसॉर्ट में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 51 गिरफ्तार, 10 महिलाओं को कराया गया मुक्त
- रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एसएसपी मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन
- शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया कई बार दुष्कर्म, गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग तक पहुंच रहा है सरकार की योजनाओं का लाभ: मदन कौशिक




