हरिद्वार के ट्रैवल एजेंट यात्रियों से नही वसूल पायेंगे मनमर्जी का किराया




Listen to this article

न्यूज 127
हरिद्वार की ट्रैवल एजेंसिया मनमाफिक किराया नही वसूल पायेगी। निर्धारित दरों के अनुसार ही यात्रियों से किराया वसूल किया जायेगा। होटल, रेस्टोरेंट को भी दरें चस्पा करनी होगी। यात्रियों का शोषण करने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिला प्रशासन चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर चुका है। पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर तैयारियां पूरी कर ली है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस बलों को ​अपने आचरण में नम्रता और सौम्य व्यवहार बनाकर रखने के लिए निर्देशित किया है। यात्रियों की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने चारधाम यात्रा के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। यात्रियों के आफ लाइन पंजीकरण की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। यात्रियों के बैठने, पेयजल और तमाम व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराया है।
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पूरे कर लिए गए है। यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होने दी जायेगी। हरिद्वार के तमाम होटल एसोसियेशन, ट्रैवल एसोसियेशन व व्यापारिक संगठनों से सहयोग की अपील की गई है कि हरिद्वार की प्रतिष्ठा के अनुरूप कार्य किया जाए। यात्रियों का सम्मान हो। तथा उनके शोषण संबंधी शिकायत ना मिल पाए।
एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि​ ट्रैवल एजेंसियों को हिदायत दी गई है कि निर्धारित दरों पर ही वाहनों की बुकिंग करे। मनमाफिक किराया वसूलने पर कार्यवाही की जायेगी।