हैड कांस्टेबल राजेश व सिपाही महेशानंद ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा उनकी तारीफ




  • हैड कांस्टेबल राजेश व सिपाही महेशानंद की सूझबूझ से मिला यात्री का बस में छूटा बैग

नवीन चौहान.
यातायात पुलिस में तैनत हैड कांस्टेबल राजेश कुमार व सिपाही महेशानंद जोशी ने ईमानदारी से अपनी डयूटी करते हुए एक यात्री का बस में छूटा उसका बैग वापस दिलाया। बैग में जरूरी कागजात और थे। बैग वापस मिलने पर यात्री ने दोनों का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह हैड कांस्टेबल राजेश कुमार सिपाही महेशानंद के साथ प्रेमनगर चौक पर चैंकिग कर रहे थे। तभी वहाँ एक व्यक्ति आया जिसने अपना नाम गुरूमेल बताया। उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस से नगीने से हरिद्वार आया है। बस देहरादून जा रही थी, वह बस से चंडी चौक पर उतरा और जल्दबाजी में अपना बैग बस में ही भूल गया। बैग में जरूरी कागजात थे।

यातायात पुलिस के दोनों जवानों ने उनको बैठाकर पूरी घटना की जानकारी ली। उसके बाद हैड कांस्टेबल राजेश कुमार के द्वारा तुरन्त कंट्रोल रूम को बताया गया। सभी जगह सूचना दे दी गयी। सूचना दिये जाने के बावजूद हैड कांस्टेबल राजेश कुमार बस को तलाश करने के प्रयास में लगा रहा। उसने देहरादून पुलिस से भी संपर्क साधा। फिर देहरादून पुलिस ने उत्तर प्रदेश रोडवेज बस को रिस्पना पुल पर रुकवाया। जल्दबाजी में बस में छूटा बैग उसी सीट पर मिल गया जहां गुरूमेल बैठा था।

देहरादून पुलिस ने वो बैग बस वाले से लेकर हरिद्वार के लिए सुरक्षित हैड कांस्टेबल राजेश कुमार तक भेजा। उसके बाद हैड कांस्टेबल राजेश कुमार ने गुरूमेल सिंह को फोन कर उसके बैग मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद गुरूमेल सिंह प्रेमनगर चौक पर पहुंचा और वहां यातायात पुलिस के कर्मठ हैड कांस्टेबल राजेश व महेशानंद से अपना बैग प्राप्त कर लिया। गुरूमेल सिंह ने बैग मिलने पर दोनों को धन्यवाद दिया और कहा कि आपने जो काम किया है मैं उसे जीवन भर नहीं भूला सकता।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *