नवीन चौहान.
सब कुछ ठीक रहा तो खेल विभाग में संविदा पर कार्यरत खेल प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़कर तीन गुना हो जाएगा। अभी तक जिन्हें 15 हजार रूपये मानदेय मिल रहा था उन्हें प्रस्ताव पास होने पर न्यूनतम 48 हजार रूपये मानदेय मिलेगा। यह मानदेय भारतीय खेल प्राधिकरण की तर्ज पर बढ़ाये जाने की तैयारी सरकार कर रही है।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने निदेशालय में हुई खेल विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा खेल प्रशिक्षकों को पहाड़ चढ़ाने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए मानदेय बढ़ाया जाना जरूरी है।
बताया कि वर्तमान में प्रदेश में लगभग 200 खेल प्रशिक्षक संविदा पर हैं। पर्वतीय जिलों में इनकी पिछले काफी समय से कमी है। ऐसा होने के पीछे कम मानदेय की वजह भी सामने आ रही है। बताया कि कुछ खेल प्रशिक्षक पीआरडी जवानों से भी कम मानदेय पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि खेल विभाग को पर्याप्त और अच्छे खेल प्रशिक्षक मिल सकें, इसके लिए साई की तर्ज पर इनका मानदेय बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। साई में खेल प्रशिक्षक को न्यूनतम 48 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। विभिन्न श्रेणियों के हिसाब से मानदेय दिया जाता है। मानदेय के लिए जो अर्हता साई की है, वही अर्हता होनी चाहिए।
- देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर 18 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले
- मेरठ में स्मार्टवैल्यू लिमिटेड का निःशुल्क भोजन वितरण शिविर, हजारों लोगों ने पाया प्रसाद
- कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग, मेलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- हरिद्वार में पूरे नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध !
- किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़, सहकारी समिति की बैठक में बोली विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण


