नवीन चौहान.
यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर से एक दिल दहला देने वाले घटना सामने आयी है। यहां पांच माह पहले हुई शादी से नाखुश दंपती ने शुक्रवार की अलसुबह थाना क्षेत्र के गांव गादला बिचौलिए के घर पहुंच कर हवाई फायरिंग कर दी।
गोली की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद उन्हांेने खुद को घिरा देखकर अपने आपको गोली मार ली। मुखियाली निवासी नसीम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी तमन्ना की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। इस घटना में घायल साबिर का अस्पताल मंे इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मुखियाली निवासी नसीम और उसकी पत्नी तमन्ना सुबह लगभग पांच बजे अपने रिश्तेदार सद्दाम के घर गादला पहुंचे। सद्दाम नमाज पढ़ने गया हुआ था। नसीम ने सद्दाम के घर में जाते ही हवाई फायर की। पड़ोसी साबिर ने उन्हें ललकारा तो तमन्ना ने साबिर पर गोली चला दी।
गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को घेरने लगे। खुद को घिरता देख दोनों पति-पत्नी हाथों में पिस्टल लेकर भागने लगे, इस दौरान जब नसीम को लगा वो भाग नहीं सकते तो नसीम ने पहले तमन्ना को गोली मारी और इसके बाद खुद को गोली मार दी। नसीम की मौके पर और तमन्ना की भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौत हो गई। साबिर का भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि लगभग पांच माह पूर्व सद्दाम द्वारा मृतक नसीम की शादी कराई गई थी। प्रथम दृष्टया पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। सूचना के बाद सीओ भोपा व थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी व एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








