रात में सोते समय पति ने पत्नी के साथ की ऐसी हैवानियत, अस्पताल में करनी पड़ी भर्ती




नवीन चौहान.
रात में सोते समय एक शौहर ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की जिसके बाद पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का है। यहां आरोपी पति ने सोते समय पति ने पत्नी संग अप्राकृतिक कृत्य करना शुरू कर दिए। पत्नी ने विरोध किया तो पति जल्लाद बन गया। उसने पत्नी संग रात में ही मारपीट की और फिर प्रेस को गर्म करके उसके कूल्हों को जलाना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि गरम प्रेस से जलाए जाने पर पत्नी दर्द से चीखती रही, लेकिन पति को उस पर जरा भी रहम नहीं आया। घटना थाना रसूलपुर के एक मोहल्ला की है। थाना दक्षिण की रहने वाली महिला का निकाह पांच वर्ष पूर्व थाना रसूलपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला में हुआ था। निकाह के बाद से ही महिला और उसके पति के बीच मनमुटाव और विवाद चल रहा था।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति व ससुरालीजन ने झूठ बोल कर उसके साथ दूसरा निकाह किया था। निकाह के बाद से ही वह आए दिन उसे परेशान कर रहा था। उसका पति से मुकदमा भी चल रहा था। कुछ दिन पूर्व पारिवारिक न्यायालय में हुए समझौता के बाद वह अपनी ससुराल आई थी। यहां पति ने उसके साथ हैवानियत की। उसने किसी तरह अपने भाइयों को इसकी सूचना दी जिसके बाद रात में ही पीड़िता को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

पुलिस का कहना है कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पति एक निजी चिकित्सक बताया जा रहा है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *