तांबे की अंगूठी पहनते हैं तो जान लीजिए ये बातें, इन राशियों के लिए रहता है अशुभ




नवीन चौहान.
तांबे की अंगूठी अक्सर लोग पहन लेते हैं। इस अंगूठी को पहनने वाले कुछ लोग इसके दुष्प्रभाव के बारे में नहीं जानते। तांबे में अग्नि तत्व की मात्रा भरपूर होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इसका संबंध सूर्य और मंगल से है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तांबे के इस्तेमाल से शरीर शुद्ध रहता है। साथ ही शरीर से सारा विष निकल जाता है। इसके अलावा यह मंगल को मजबूत करके रक्त को सही करता है और सूर्य को मजबूत करके उत्साह में वृद्धि करता है।

तांबे का छल्ला किस अंगूठी में पहनना चाहिए इसके लिए भी ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तांबे का छल्ला अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर में धारण करना चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इसके प्रभाव से सूर्य और चंद्रमा दोनों मजबूत होते हैं। इसके अलावा आत्मविश्वास, साहस और सेहत अच्छी रहती है। तांबे को कमर में भी पहना जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि तांबे का सिक्का गले में धारण करने से दुर्घटना से बचाव होता है।

जानकारी के अनुसार तांबे के साथ सोना मिक्स करके पहनाना और भी अच्छा होता है। जिन लोगों को गुस्सा अधिक आता है उन्हें सोच समझकर तांबा पहनना चाहिए।

मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए तांबा हमेशा शुभ होता है, जबकि वृषभ, कन्या, और मकर राशि के लिए तांबा अनुकूल नहीं होता है। शेष राशियों के लिए तांबा साधारण होता है।

नोट— यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. न्यूज 127 इसकी पुष्टि नहीं करता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *