न्यूज127
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की आंखों में धूल झोंककर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के लिए यह बुरी खबर है। प्राधिकरण की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्रों की निगेहबानी कर रही है। एचआरडीए के रडार पर तमाम अवैध कॉलोनियों है। जल्द ही सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। बीते एक सप्ताह के भीतर एक दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है।

हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने हरिद्वार का सुनियोजित विकास करने के प्राधिकरण की टीम को सख्त निर्देश जारी किए हुए है। अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में विकसित नही होने के आदेश दिए है। इसके अलावा जनता के मानचित्र को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने के लिए भी निर्देशित किया है। मानचित्र की स्वीकृति के लिए आने वाली तमाम फाइलों को प्राथमिकता के निस्तारण करने को कहा गया है। अंशुल सिंह के प्राधिकरण की कमान संभालने के बाद से विभाग की छवि में काफी हद तक सुधार देखने को मिला है। अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली में बदलाव हुआ है। प्राधिकरण कार्यालय पहुंचने वाली जनता के प्रति विभाग की संवेदनशीलता नजर आने लगी है।
एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने एक और जहां हरिद्वार की तमाम कॉलोनियों में खूबसूरत पार्को का निर्माण कार्य करने के साथ ही तमाम सड़कोंं के विकास कार्यो को कराया। वही स्पोर्टस काम्पलेक्स, क्रिकेट स्टेडियम की सूरत भी बदली। उत्तराखंड सरकार के कोष में राजस्व की भी बढोत्तरी की। वही हरिद्वार में अवैध कॉलोनियों को विकसित होने से रोकने की दिशा में प्रभावी कारगर कदम उठाए। उन्होंने तमाम अवैध निर्माण को सील कराया और अवैध कॉलोनियों पर अंशुल लगाया। हरिद्वार जनपद में विभिन्न पदों पर रहने के बाबजूद युवा आईएएस अंशुल सिंह की आक्रामक और संवेदनशील छवि हरिद्वार रूड़की प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर देखने को मिली। फिलहाल उनकी नजर हरिद्वार की तमाम अवैध कॉलोनियों पर है।




