डेढ़ लाख से अधिक कीमत की अवैध गांजा बरामद, दो गिरफ्तार




नवीन चौहान.
आगामी चुनाव के दृष्टिगत जनपद में चल रही सघन चेकिंग के दौरान 2 गांजा तस्कर डेढ़ लाख से अधिक कीमत के गांजे के साथ भतरौजखान पुलिस एवं FST/SST द्वारा गिरफ्तार किये गए।

आगामी विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष/सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर जनपद के प्रत्येक बैरियरों एवं थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान “Youth Against Drugs” के अन्तर्गत दिनांक 29.01.2022 को थानाध्यक्ष भतरौजखान/FST, SST टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मोहान सहायता केन्द्र में वाहन संख्या- UK06-S-0423 मो0सा0 में सवार 02 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 10.390 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की। नशा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज की कार्यवाही की गयी।

थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद ने बताया कि दोनों व्यक्ति गांजा अधिक दामों में बेचने के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे। बरामद गांजा डेढ़ लाख से अधिक कीमत का है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मोहम्मद आरिफ पुत्र लईक निवासी ग्राम फौलादपुर, ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उ0प्र0 व मोहम्मद आरिफ पुत्र महमूद हसन निवासी बिजलीघर के पीछे नई बस्ती वार्ड नं0 22, ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उ0प्र0 है।

पुलिस टीम में अनीश अहमद, थानाध्यक्ष भतरौजखान, रमेश चन्द्र जोशी (मजिस्ट्रेट FST), उ0नि0 विनोद घई FST, हे0का0प्रो0 करतार सिंह SST, का0 सुरेश कोरंगा SST, का0 संदीप सिंह थाना भतरौजखान, ASI ITBP हरबीर सिंह, का0 गोपाल सिंह, का0 नरेश कुमार, का0 राजेन्द्र कुमार।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *