प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चा और मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र




नवीन चौहान.
विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा संगठन मजबूती के साथ अपनी तय रणनीति के अनुसार कार्य कर रहा है।

इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शनिवार को अनुराग पैलेस में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया।

बैठक का संचालन वीरेंद्र गुप्ता महामंत्री मंडल और सिद्धार्थ कौशिक ने मिलकर किया। बैठक में अनिल कुमार, प्रमोद, विकास तिवारी जिला महामंत्री, अन्नू कक्कड़, कामनी चढ़ाना, संजना शर्मा, श्यामल, अभिनव वशिष्ट, राजेंद्र पटेल, एजाज हसन, विक्की शर्मा, सरिता सिंह समेत सभी पार्षद गण, सभी वार्डों के अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी, सभी मोर्चों की कार्यकारिणी मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *