नवीन चौहान.
जनपद हरिद्वार के भगवानपुर थाने में भाजपा पदाधिकारियों से मारपीट के मामले में एसएसपी हरिद्वार ने एक दरोगा और कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है।
बतादें भगवानपुर थाने में सोमवार रात भाजपा के कुछ पदाधिकारी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटी को छुड़वाने के लिए थाने पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों के साथ पुलिस की कहासुनी हो गई थी। भाजपा पदाधिकारियों ने थाने में तैनात पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की थी।
इस मामले में सीओ मंगलौर द्वारा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया था जांच के बाद दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही होगी। देर शाम पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेश पर भगवानपुर थाने में तैनात एक उप निरीक्षक भजनराम चौहान, कांस्टेबल अमित शर्मा व शरमीर को निलंबित कर दिया गया है।