1 लाख 35 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्या रंगे हाथ गिरफ्तार










Listen to this article

न्यूज 127.
सहकारी डेरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की प्राचार्या वंदना सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने कथित तौर पर एक लाख 35 हजार रुपये की नगद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शिकायतकर्ता चौधरी अमित सिवाच की शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन मेरठ की टीम द्वारा की गई।

बताया जा रहा है कि अमित सिवाच की शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पहले पूरे मामले की अपने स्तर से जांच कर शिकायत की पुष्टि की उसके बाद तय योजना के अनुसार टीम ने प्राचार्या को 1.35 लाख रुपये की नगद धनराशि रिश्वत के रूप में लेते हुए पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम द्वारा प्राचार्या से पूछताछ के साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिश्वत किस कार्य के एवज में मांगी गई थी और प्रकरण में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई के बाद सहकारी डेरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में हड़कंप मचा हुआ है।