आईपीएस अशोक कुमार होंगे उत्तराखंड के नए डीजीपी




नवीन चौहान
उत्तराखंड के अगले नए डीजीपी का नाम तय हो गया है। 1989 बैच के आईपीएस अफसर अशोक कुमार प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक होंगे। शासन ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये हैं।
मौजूदा डीजीपी अनिल रतूड़ी 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायर होने के बाद उसी दिन डीजीपी की जिम्मेदारी अशोक कुमार संभालेंगे। आईपीएस अशोक कुमार का जन्म नवंबर 1964 में हरियाणा के गांव में हुआ। उन्होंने गांव के ही स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद आईटी से बीटेक और एमटेक किया। वे 1989 में आईपीएस बने।
इस पद के लिए डीजीपी रैंक के उत्तराखंड कैडर के तीन आईपीएस अफसरों के नामों का पैनल तैयार किया गया था। नई दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय में 12 नवंबर को पैनल के संबंध में एक बैठक हुई थी। पैनल में आईपीएस अशोक कुमार का नाम दूसरे स्थान पर था। पहले स्थान पर 1986 बैच के आईपीएस अफसर एमए गणपति थे।
गणपति वर्तमान में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन में डायरेक्टर जनरल पद पर हैं। इस पद पर उनका कार्यकाल 29 फरवरी 2024 तक का है। पैनल में तीसरे स्थान पर 1990 बैच के आईपीएस अफसर विनय कुमार थे। इस पैनल के आधार पर शासन ने पुलिस महानिदेशक पद पर आईपीएस अशोक कुमार की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए। आईपीएस अशोक कुमार आईटीबीपी के एडीजी भी रहे। वर्तमान में वे डीजी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा है गढ़वाल कुमाउ परिक्षेत्र के आईजी भी रह चुके हैं। अशोक कुमार वर्ष 1989 में आईपीएस बने। उन्हें शासन की ओर से जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई उसे उन्होंने बखूबी निभाया। अपनी मृदुल स्वभाव के कारण वह जनता में खासे लेाकप्रिय हैं। उत्तराखंड बनने से पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कमान संभाली और अच्छा कार्य किया। प्रदेश का नया डीजीपी चुने जाने पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *