प्रदेश की महिला कर्मचारियों को करवा चौथ का तोहफा




नवीन चौहान.
करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

अवकाश से संबंधित आदेश मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने जारी कर दिए हैं। सरकार के आदेश से महिला कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। महिला कर्मचारियों का कहना है कि करवाचौथ पर एक दिन का अवकाश देकर सरकार ने महिलाओं के लिए सराहनीय कार्य किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *