DAV पब्लिक स्कूल देहरादून में राष्ट्रीय खेल दिवस याद किये गए खेल रत्न मेजर ध्यानचंद




नवीन चौहान.
डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून में 29 अगस्त 2023 को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की 118वीं जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ खेल रत्न मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर प्रधानाचार्या शालिनी समाधिया और खेल विभाग के शिक्षकों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया।

प्रधानाचार्या शालिनी समाधिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। खेलों में सहयोग, मित्रता और खेल-भावना से सक्रिय रूप से भाग लें और स्कूल और देश का नाम रोशन करें।

खेल कप्तान कनिष्क उनियाल ने हॉकी रत्न मेजर ध्यानचंद जी के जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया गया।

स्कूल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अपने 42 खेल प्रतिभागियों और विभिन्न खेल स्पर्धाओं में राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर बॉक्सिंग और जूडो के मुकाबले हुए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। छात्र-छात्राओं ने लयबद्ध योगासन की मनमोहक प्रस्तुति से सबका मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं से संबंधित फोटो देखें:



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *