नवीन चौहान.
हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में भूमि आवंटित ना होने से नाराज चल रहे किन्नर अखाड़ा ने बुधवार की सुबह देहरादून पहुंच कर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। किन्नर अखाड़ा की समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
किन्नर अखाड़ा ने शुरू कर दिया था छावनी बनाने का काम
बता दें कि भूमि आवंटित ना होने से खिन्न होकर किन्नर अखाड़ा ने भाजपा पार्षद सुनील अग्रवाल गुड्डू की भूमि पर छावनी बनाने का काम मंगलवार को शुरू कर दिया था। हरिद्वार लक्सर मार्ग पर स्थित भूमि पर बकायदा किन्नर अखाड़ा ने पूजन भी कर लिया था। मंगलवार शाम को ही किन्नर अखाड़ा जिलाधिकारी दीपक रावत से भी मिला था लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका था।
युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री के साथ सीएम से मिले किन्नर अखाड़ा के आचार्य
बुधवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह की अगुवाई में किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी एवं अन्य सदस्यों ने देहरादून में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। भाजयुमो नेता ने किन्नर अखाड़ा की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर ने भी अपना पक्ष रखा।
आधा घंटे तक चली मुलाकात
करीब आधा घंटा चली मुलाकात में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि 20 मार्च को होने वाली बैठक में कुंभ को लेकर चर्चा होनी है, इसी बैठक में किन्नर अखाड़ा की सभी समस्याओं का निदान कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद किन्नर अखाड़ा ने मुख्यमंत्री एवं भाजयुमो नेता हरजीत सिंह का आभार जताया।
- गगनभेदी गर्जना के साथ आसमान में उड़े लड़ाकू विमान, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत
- अमित कुमार तालियान बने बहुजन मुक्ति पार्टी के मेरठ जिलाध्यक्ष
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर दौराला मंडल ने की बैठक
- 8.31 लाख दीपों से रोशन हुआ मेरठ, सूरजकुंड पार्क में जला ‘आशीर्वाद का दीया’
- जनता की भीड़ देख रुका सीएम धामी का काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी

