कुंभ 2021: महाशिवरात्रि पर्व का प्रथम शाही स्नान सकुशल संपन्न





गगन नामदेव
कुंभ महापर्व 2021: महाशिवरात्रि पर्व का पहला शाही स्नान सकुशल संपन्न। संतों और नागा सन्यासियों की शोभायात्रा ने कुंभ पर्व को दिव्य, अदभुद और आलौकिक बना दिया। भारतीयों की मां गंगा के प्रति आस्था अटूट आस्था का संदेश समूचे विश्व को मिला।
कुंभ पर्व के पहले शाही स्नान में सबसे पहले श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के संतजनों ने जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज की अगुवानी में हरकी पैड़ी मार्ग की ओर शोभायात्रा निकाली। भगवान भोलेनाथ के उदघोष के साथ सन्यासीगण मां की ओर बढ़े। अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत प्रेमगिरि महाराज, अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत सोहन गिरि, अखिल भारतीय अखाड़़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी विमल गिरि आदि ने सबसे पहले शाही स्नान किया।
हर हर महादेव, हर हर गंगे के जयघोष के साथ साधु संत गंगा स्नान करके निर्धारित रूट से वापस अखाड़़े की छावनी में वापस लौटे।
किन्नर अखाड़े को देखने
किन्नर अखाड़़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी आदि स्नान किया। आवाहन अखाड़़े के आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मनिष्ठ स्वामी कृष्णानंद आदि ने स्नान किया। इसके बाद पंचायती अखाड़़ा श्री निरंजनी के साधु सन्यासियों ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, अखाड़़े के सचिव और अखाड़़े के मेला प्रभारी श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज आदि ने शाही स्नान किया।
दोपहर बाद श्री महानिर्वाणी और श्री पंचायती अटल अखाड़़े के संतजन शाही स्नान के लिए अपने अखाड़़े से दोपहर में निकलकर डामकोठी, तुलसी चौक, ललतारौ पुल होकर ब्रह्मकुंड पहुंचकर स्नान किया। शाही स्नान के बाद अखाड़़े के संतजन निर्धारित मार्ग से अखाड़़े की छावनी में वापस लौटे।
मेलाधिकारी और मेला आईजी
हरिद्वार के प्रथम शाही स्नान शुरू होने से पूर्व मेलाधिकारी दीपक रावत और मेला आईजी संजय गुंज्याल ने हरकी पैड़ी व आसपास के घाटों पर पहुंचकर तमाम सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कहीं पर भी भीड़ को एकत्रित न होने दें। श्रद्धालुओं से कोविड से बचाव के लिए मास्क अवश्य लगाए रखें और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने की अपील लगातार की जानी चाहिए।
आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने भी हरकी पैड़ी के घाटों व मीडिया प्लेटफार्म पर पहुंचकर व्यवस्था की निगरानी कर अधिकारियों को पूरी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिया।
जिलाधिकारी सी रविशंकर की नजर
कुंभ पर्व के पहले शाही स्नान से पूर्व जिलाधिकारी सी रविशंकर ने प्रशासनिक अधिकारियों से तैयारियों के संबंध जानकारी हासिल की। हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन की टीम को सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *