स्वर्गीय हरबंस कपूर की तीन बजे लक्खीबाग शमशान में होगी अंत्येष्टि




नवीन चौहान.
विधायक हरबंस कपूर के निधन से पार्टी को भी गहरा सदमा पहुंचा है। हरबंस कपूर भाजपा के बेहद सहज और शालीन नेता थे। उनकी जनता में अच्छी पकड़ थी। अंतिम दर्शन के लिए उनका शरीर पार्टी कार्यालय में लाया जाएगा।

जनता की समस्याओं को लेकर वह हमेशा सजग रहते थे। विधायक के निधन की खबर मिलते ही पार्टी के नेताओं के साथ ही समर्थकों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है। 

उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज दोपहर दो बजे प्रदेश कार्यालय में लाया जाएगा। इसके बाद तीन बजे उनके शव को अंत्येष्टि के लिए लक्खीबाग श्मशान में ले जाया जाएगा।

अंतिम यात्रा उनके आवास से अनुराग चौक, बल्लूपुर  चौक, घंटाघर, बुद्धाचौक, ईसी रोड, बलबीर रोड, प्रदेश कार्यालय, फव्वारा चौक, आराघर चौक, प्रिंस चौक से होते हुए लक्खीबाग पहुंचेंगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *