कांग्रेस से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे मदन कौशिक, जल्द भाजपा से इस्तीफा





नवीन चौहान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से मदन कौशिक जल्द इस्तीफा देंगे। सूत्रों से जानकारी मिली है कि वह उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। कांग्रेस 65 से अधिक सीटे जीतकर सत्ता हासिल करेंगी। हरीश रावत भी जल्द राजनीति से संयास ले सकते है।
उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद से ही मदन कौशिक का भाजपा में मन नही लग रहा है। उनको प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौप दी गई। भाजपा हाईकमान के आदेशों पर उन्होंने पद तो ग्रहण कर लिया। लेकिन उनका मन नही लग रहा। जिसके बाद से कांंग्रेस हाईकमान की ओर से मदन कौशिक से संपर्क साधा गया। हाईकमान से मदन कौशिक की बातचीत हुई। जिसके बाद उनको मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश करने की बात पर सहमति बनी। मदन कौशिक भाजपा के कददावर नेता है। उनकी जनता के बीच मजबूत पकड़ है। करीब दो दशकों का राजनैतिक अनुभव और चुनाव जीतने की कला में उनका कोई सानी नही है। जनता के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वही कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई दमदार चेहरा नही है। हालांकि पूर्व में कांग्रेस ने मदन कौशिक पर डोरे डाले थे। लेकिन मदन कौशिक को उम्मीद थी कि भाजपा उनको मुख्यमंत्री बनायेगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से वो उम्मीद भी अब टूट गई है। जिसके बाद मदन कौशिक को अपना राजनैतिक भविष्य कांग्रेस में सुरक्षित महसूस हो रहा है।

नोट ………बुरा ना मानो होली है। इस समाचार का वास्तविकता से कोई लेना देना नही है। यह महज एक होली के त्यौहार में मनोरंजन के रूप में है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *