माताश्री मंगला व भोले जी महाराज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी 1 करोड़ 51 लाख की धनराशि




नवीन चौहान
कोविड-19 के दृष्टिगत माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज जी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ 51 लाख रूपये राशि प्रदान की है। आज उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उक्त धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से कोविड-19 के खिलाफ लङाई में हम अवश्य जीतेंगे।
मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ 51 लाख रूपये की धनराशि प्रदान करके माता श्री मंगला और श्री भोले जी महाराज ने यह साबित कर दिया कि समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। दीन दुखियों की सेवा ही सच्चा धर्म है। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये जाने की हर किसी ने प्रशंसा की है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *