मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार घायल




नवीन चौहान
उत्तराखंड में मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें सवार चार लोग घायल हो गए, इनमें दो की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एक ही परिवार की तीन लोग घायल हो गए हैं।
मंगलवार की शाम को करीब 4:30 बजे मैक्स नंबर UK-TA- 0979 जो कि सतपुली से ओलनाकोट (जनपद पौड़ी गढ़वाल विकासखंड कल्जीखाल राजस्व क्षेत्रअंतर्गत) सवारी लेकर जा रही थी। जैसे ही वह ओलना गांव की समीप पहुंचीं तो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें सवार चालक विधान चंद्र उम्र लगभग 46 वर्ष निवासी कलेथ विकासखंड कल्जीखाल पौड़ी गढ़वाल और पूर्ण सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष ग्राम ओलनाकोट पोस्ट ओलना पट्टी मनियारस्युं विकासखंड कल्जीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल को हल्की चोटें आई है। जबकि अन्य दो बुजुर्ग यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है।
ये है गंभीर रूप से घायल
1- देवेश्वरी देवी उम्र 75 वर्ष (माता पूर्ण सिंह उक्त)
2- विश्वेश्वरी देवी उम्र 45 वर्ष (पत्नी पूर्ण सिंह उक्त)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *