नवीन चौहान.
वायरल हुए मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता के अश्लील वीडियो के मामले में मेरठ बार एसोसिएशन ने उनकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।
अधिवक्ता वाले मामले में रमेश चंद गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से हटाते हुए उनकी सदस्यता मेरठ बार एसोसिएशन से समाप्त कर दी गई है। अधिवक्ता का अपनी सहयोगी के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ था।
मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर पाल शर्मा व महामंत्री विनोद चौधरी की मौजूदगी में हुई कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि रमेश गुप्ता द्वारा स्वीकार रूप से अनैतिक कृत्य किया गया है, उनका यह कृत्य बेहद गंभीर एवं अनैतिक है। जिसके चलते विधिक समाज की प्रतिष्ठा को भारी आघात लगा है और सभी तार-तार हो गई है।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उनकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। हालांकि अधिवक्ता रमेश चंद ने भी अपना इस्तीफा बार एसोसिएशन को दे दिया है।
- कटारपुर को ‘गौतीर्थ’ के रूप में विकसित करे सरकार: महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि
- भाजपा दौराला मंडल की मासिक बैठक में संगठन और बूथ मजबूती पर हुआ मंथन
- फेसबुक पर महिला सिपाही के प्रेम जाल में फंसा नेपाली चोर, 80 लाख की चोरी में 4 साल से था फरार
- DAV की जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- पैचवर्क कार्यों में ढिलाई पर जेई को नोटिस, सड़क मरम्मत पर नगरायुक्त की सीधी नजर


