बदमाशों ने चार घरों में साफ किया लाखों का सामान, महिला के कुंडल भी लूटे




मेरठ। बेखौफ बदमाशों ने देर रात थाना किठौर क्षेत्र के गांव बहरोड़ा में चार घरों को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने घरों में सो रही महिलाओं के कुंडल भी लूट लिए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों ने बहरोड़ा गांव में चार घरों को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने घरों में सो रही म​हिलाओं के कान से कुंडल भी छीन लिए। घर में रखा कीमती सामान और नकदी भी लूट ली। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।

बदमाशों ने एक महिला के जब कान के कुंडल खींचे तो वह नींद से जाग गई। महिला ने शोर मचाया तो बदमाश दीवार फांद कर भाग गया। फिलहाल ये जानकारी नहीं है कि बदमाशों की संख्या कितनी थी। महिला केवल एक ही बदमाश को देख सकी।

घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *