संजीव शर्मा
यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित 90 प्रतिशत से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। यह जानकारी शनिवार को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश में 34420 कोरोना एक्टिव मरीज हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान जानकारी दी गई कि शुक्रवार को प्रदेश में 1 लाख 62 हजार 471 सैंपल्स की जांच की गई। बताया गया कि पूरे प्रदेश में अब तक कुल 1 करोड़ 28 लाख 41 हजार 878 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। अब तक अस्पताल से कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 4 लाख 11 हजार 611 है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर 90.93% हो गया है।