कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता के निधन से हरिद्वार में शोक की लहर




नवीन चौहान
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार देर शाम हृदय गति रुक जाने की वजह से निधन हो गया। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें कौशांबी के यशोदा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव त्यागी के निधन की खबर से हरिद्वार में शोक की लहर दौड गई।

राजीव त्यागी ने अपनी स्नातक की पढ़ाई हरिद्वार के एमएसजेन कॉलेज से की थी। उनके पिता बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार में एकाउंटेंट थे। अब वह शिवालिकनगर नगर के जे कलस्टर में रहते हैं। उनके निधन की मौत की खबर से परिवार के अन्य लोगों के साथ वह भी गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। गाजियाबाद में ही आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि राजीव का इस तरह जाना बेहद दुखद है। कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबरीश कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, मेयर अनीता शर्मा, अरविंद शर्मा ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *