न्यूज 127.
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जनता के बीच जनसंपर्क अभियान बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इसीलिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करना है। क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण संतुलन की दिशा में सकारात्मक कार्य किए जाने चाहिए।

शुक्रवार शाम जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं से परिचय लिया तथा संगठनात्मक रणनीति की दिशा बताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार जनता के बीच रहकर जनसेवा करने पर जोर दिया। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की संगठन के प्रति आस्था देखकर कार्यकर्ताओं बेहद खुश दिखाई दिए। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया।

मीडिया से बात करते हुए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि आज के समय में सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। श्रद्धालुओं के पास समय काफी कम होता है। यात्री सड़कों के जाम में भी फंसे रहते है। इसीलिए मेरे द्वारा भारत सरकार के सम्मुख इस विषय को उठाया गया है कि हरिद्वार में आधुनिक हेलीपैड बनना चाहिए। जिसमें नाइट विजन की व्यवस्था हो। नाइट टेक ऑफ जैसी व्यवस्था हो और लेंडिग की व्यवस्था हो। मेरे द्वारा संसद में संबंधित मिनिस्ट्री का ध्यान इस और आकर्षित किया है। इसके बनने से देश-विदेश उत्तराखंड में आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा और सभी राज्यों से आने वाले यात्रियों कों सुविधा मिलगी। उन्होंने कुंभ पर्व को लेकर भी कहा कि साल 2021 के कुंभ में पहले से ही काफी स्थायी कार्य करा चुकी है। अस्थायी कार्य पर सरकार का जोर रहेगा। श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी और शानदार कुंभ संपन्न होगा।
वक्फ संशोधन बिल पर कहा कि वक्फ पर कुछ लोगों का कब्जा है। गरीब मुसलमानों को इस भूमि का कोई लाभ नही मिल पाता है। इस बिल से गरीब मुसलमानों और महिलाओं को लाभ होगा।
विदित हो कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में स्थित महाभारतकालीन प्राचीन वाणगंगा के सफाई अभियान पर लक्सर के रात्रि प्रवास पर है। यहां कल सुबह युद्ध स्तर पर गंगा में सफाई अभियान चलायेगे। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के आहृवान पर ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम भाजपा कार्यकर्ता, देहरादून से भाजपा कार्यकर्ता इस सफाई अभियान का हिस्सा बनेगे।
जिला भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल के अलावा रानीपुर, हरिद्वार ग्रामीण और ज्वालापुर विधानसभा के मंडल अध्यक्षों के अलावा, विमल कुमार, विशाल गर्ग, महिला जिलाध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।