सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी अभय रावत की माता का निधन




Listen to this article

न्यूूज 127.
पूर्व सीएम और वर्तमान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी अभय रावत जी की पूज्य माता पुष्पा देवी रावत धर्म पत्नी स्व0 पृथ्वी सिंह रावत का निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थी। उनका इलाज हिमालन अस्पताल में चल रहा था।

आज उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में खड़खड़ी शमशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि अभय रावत ने दी। सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अंतिम संस्कार में पहुंचे और अपने श्रद्धासुमन ​अर्पित किये। इस दौरान हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

न्यूज 127. के संपादक नवीन चौहान ने भी दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।