नवीन चौहान
निर्वाचित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड व दिल्ली के गणमान्य व्यक्तियों से भेंट कर विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। सभी ने बंसल जी को राज्य सभा सांसद बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद पहली बार नरेश बंसल ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री व पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच उत्तराखंड व देश से समबन्धित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुईं। रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह ने नरेश बंसल को इस दौरान अपना मार्ग दर्शन दिया व हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के सैन्य धाम व सैनिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुईं। रक्षा मंत्री भारत सरकार ने नरेश बंसल द्वारा
बतायी गई समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
नरेश बंसल के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद कार्यकर्ताओं में भी हर्ष ही लहर है। कार्यकर्ता लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं और पार्टी हाईकमान के आभार जता रहे हैं।