भाजपा सरकार पर हमलावर हुई महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा




नवीन चौहान.
रूद्रपुर में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने भाजपा सरकार पर प्रहार किया।

उन्होंने भाजपा सरकार में महिलाओं के हो रहे शोषण और अपेक्षा की कड़ी निन्दा की।

कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार कई गुना बढ़ गया है। महंगाई और बेरोजगारी ने गृहस्थियों की कमर तोड़ दी है।

महिला विरोधी यह सरकार पिछले कुछ सालों में कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पेंशन योजनाएं भी बंद कर चुकी है।

नंदा गौरी देवी कन्या योजना जैसी उत्तराखंड की बालिकाओं के लिए बनी विशिष्ट योजनाएं अब खानापूर्ति का शिकार हो रही है।

कहा कि भाजपा के कई मंत्रियों पर महिलाओं पर यौन शौषण के गंभीर आरोप है। जिनको बचाने का कार्य राज्य सरकार कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *