कुलपति प्रो.नरेंद्र सिंह भंडारी से नौला फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने जल संरक्षण को लेकर की मुलाक़ात




नवीन चौहान
नौला फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष बिशन सिंह और अमरनाथ ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देशन में संचालित जनजागरुकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण को लेकर संचालित मुहिम/कार्यक्रम की सराहना करते हुए जल संरक्षण को लेकर विश्वविद्यालय के साथ कार्य करने की आशा जाहिर की।
फाउंडेशन के इस शिष्ट मंडल ने इस दौरान नौला फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे विविध कार्यों की जानकारी दी और विश्वविद्यालय द्वारा पर्यावरण एवं जल संवर्धन आदि के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों से प्रेरित होकर एक साथ मिलकर कार्य करने के लिए कुलपति से वार्ता की।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में नमामि गंगे, मीत पीपल अभियान, क्लीन कैंपस-ग्रीन कैम्पस अभियान संचालित किया है।
उन्होंने फाउंडेशन के पदाधिकारियों को बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न संस्थाओं के साथ पौधरोपण किया है और नदियों को बचाने के लिए उनके आस-पास स्वच्छ्ता मुहिम का संचालन किया है। भविष्य में भी हम इस दिशा में कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। यह सभी अभियान पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के लिए हमारे विश्वविद्यालय का प्रयास है। इन अभियानों से आम जनमानस और कई विभागों के अधिकारी भी विश्वविद्यालय के साथ इस दिशा में कार्य करने की योजना बना रहे हैं।
इस दौरान कुलपति ने नौला फाउंडेशन द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विशेष कार्याधिकारी और व्यावसायिक अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *