नवीन चौहान.
उत्तराखंड के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ना ही मुख्यमंत्री कुर्सी छोड़ने का कोई मलाल है और ना ही कोई पद पाने की लालसा हैं। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता है और संगठन से मिले दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह भी त्रिवेंद्र सिंह रावत को बेहद पसंद करते हैं.
त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के थिंक टैंक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को पूरा करने में जुटे हैं। इसीलिए वह जनता के बीच जाकर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जनता को बता रहे हैं कि कैसे प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है।
प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी देकर त्रिवेंद्र सिंह रावत जनता का विश्वास जीत रहे हैं। जनता भी अपने लोकप्रिय नेता का उत्साह के साथ स्वागत कर रही हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत आज किसी पद पर भले ही न हो लेकिन जनता के दिलों में वह आज भी राज करते हैं।
हाल ही में कुमाऊं में जब वह गए तो उनका एक नहीं दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिस उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया उससे साफ पता चलता है कि जनता के दिलों में आज भी उनकी छवि कायम है।
बुधवार को जब हरिद्वार पहुंचे तो यहां भी संतों ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। उनकी ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा ने सभी को प्रभावित किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत के लक्सर पहुंचने पर बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।