हरिद्वार। श्री निर्मल संत पुरा कनखल के संत जगजीत सिंह महाराज ने कहा कि श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा कनखल के कुछ संतों महंतों के विवाद से श्री निर्मल संत पुरा का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने आश्रम में किसी भी संत की अखाड़े से विवाद के संबंध में कोई प्रेस वार्ता नहीं की है। उनके निर्मल संत पुरा आश्रम को अखाड़े के संतों महंतों के विवाद में बेवजह शामिल किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उनका अखाड़े के संतों के विवाद से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही वह किसी ग्रुप से संबंध रखते हैं। उनका आश्रम सामाजिक धार्मिक गतिविधियों में कार्यरत रहता है और किसी तरह के विवाद से उनका कोई मतलब नहीं है और ना ही उनके आश्रम के द्वारा किसी मामले को लेकर कोई अधिकृत प्रेस वार्ता बुलाई गई है उनके आश्रम के नाम से कुछ पत्रों में जो समाचार छपा है उससे उनका कोई मतलब नहीं है और ना ही वे अखाड़े के कुछ संतो के विवाद में शामिल है। उन्होंने कहा कि निर्मल संत पुरा ट्रस्ट सोसायटी का अपना अलग अस्तित्व है और उनका आश्रम अखाड़े की किसी भी विवाद में नहीं पड़ता है।