पुलिस ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में दरोगा की मौत, कॉन्स्टेबल घायल




पुलिस ड्यूटी के दौरान एक दरोगा की मौत हो गई जबकि एक कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. उत्तर प्रदेश के कन्नौज क्षेत्र में गश्त से वापस लौट रहे दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई तो साथ में मौजूद आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे जहां घायल आरक्षी की जानकारी ली और मृतक दरोगा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की.
जनपद कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली में तैनात दरोगा रणधीर सिंह रात में गस्त पूरी करके वापस लौट रहे थे। उसी दौरान अचानक बाइक के सामने एक कुत्ते के जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे दरोगा रणधीर और साथ बैठे आरक्षी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अवस्था में इलाज के लिए छिबरामऊ के 10ंब0 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दरोगा रणधीर को मृत घोषित कर दिया। आरक्षी सुनील का इलाज सौ शैय्या अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद और छिबरामऊ एसडीएम सौ शैय्या अस्पताल पहुँचे। जहां घायल आरक्षी की जानकारी ली और दरोगा के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *